पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मिली रोमांचक जीत के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। 

 
Advertisement

इस वीडियो में मैच के बाद कोहली वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका और बेटे अकाय से वीडियो कॉल पर बात करते हुए नजर आ रहे हैं।  इसमें उन्हें फनी चेहरे और अपने बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण पल शेयर करते हुए देखा जा सकता है। वह अपना प्यार व्यक्त करने के लिए फ्लाइंग किस करते हुए नजर आ रहे हैं और इशारों में दोबारा कॉल करने का वादा कर रहे हैं।  

Advertisement

बता दें कि करीब 2 महीने के बाद कोहली मैदान पर लौटे हैं। अपने बेटे के जन्म के चलते वह क्रिकेट से दूर चल रहे थे। इसके चलते वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैच की सीरीज नहीं खेल पाए। पिछले महीने 15 फरवरी को वह दूसरी बार पिता बने। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद पंजाब किंग्स ने 6 विकेट के मुकसान पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में 4 गेंद बाकी रहते हुए आरसीबी ने 4 विकेट से जीत हासिल की। प्लेयर ऑफ द मैच रहे विराट कोहली ने 49 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए।

Also Read: Live Score

कोहली ने इस अर्धशतकीय पारी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड भी इस मैच में बनाए। वह भारत के पहले और दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 में 100 पचास प्लस स्कोर बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में अपने 650 चौके भी पूरे कर ली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार