21 जुलाई, नई दिल्ली: (CRICKETNMORE)। मौजूदा समय में क्रिकेट की दुनिया में फिटनेस के मामले में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली का कोई सानी नही है। घंटों तक जिम में पसीना बहाने वाले कोहली मैदान पर जिस फुर्ती के साथ विकेटों के बीच में दोड़ते हैं और फील्डिंग करते हैं उसका हर कोई दीवाना है। टीम इंडिया के फिटनेस कोच शंकर बसू कई बार कोहली की तारीफ कर चुकें। पिता की मौत के बाद भी डटे रहे मैदान पर: कोहली

Advertisement

उनकी शानदार फिटनेस का ही कमाल ही कि उन्होंने केवल 27 साल की उम्र में 36 इंटरनेशनल शतक बना दिए और क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। लेकिन यह शानदार क्रिकेटर बचपन से फिटनेश का इतना दीवाना नही था बड़े चाव से जंक फूड खाते थे। वेस्टइंडीज दौरे पर गई टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर अपने बचपन की फोटो शेयर की है जिसमें वह बड़े चाव से बर्गर खा रहे हैं। कोहली को झटका, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने किसी ओर से की सगाई

Advertisement

इस फोटो को देखकर बिल्कुल नही लगता कि ये बच्चा आज स्पोर्ट्स की दुनिया में अपने खेल के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए भी मशहूर है। गौरतलब है कि 2012 के बाद कोहली अपने फिटनेस को एक अलग लेवल पर लेकर गए हैं। वह अपने साथी खिलाड़ियों को भी फिट रहने के लिए प्रेरित करते हैं।

यहां देखिए कोहली के बचपन की इस फोटो को..

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार