आईपीएल-13 में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल करने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने कहा कि इस मैच में उनके लिए टॉस हारना अच्छा रहा। कोलकाता के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। कोलकाता 20 ओवरों में सिर्फ आठ विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी। बैंगलोर ने आठ विकेट से यह मैच जीत लिया।

Advertisement

मैच के बाद कोहली ने कहा, "मैं नई गेंद से वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) से गेंदबाजी कराने के बारे में सोच रहा था। टॉस हारना अच्छा था, क्योंकि हम टॉस जीतते तो हम भी बल्लेबाजी चुनते।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "हमारी रणनीति सुंदर और क्रिस मौरिस के साथ गेंदबाजी की शुरुआत कराने की थी, लेकिन फिर हमने मौरिस और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) के साथ जाने का फैसला किया। मैनेजमेंट ने एक सिस्टम बनाया है जिसमें सही तरह से रणनीती बनाई जाती है, कुछ भी ऐसे ही नहीं होता। हमारे पास प्लान-ए, प्लान बी और प्लान-सी रहते हैं।"

सिराज ने बैंगलोर के लिए तीन विकेट लिए। उन्होंने ने ही टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

सिराज की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, "पिछला साल सिराज के लिए मुश्किल रहा था और कई लोग उन पर बरसे थे। इस साल उन्होंने काफी मेहनत की और नेट्स में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वह अब परिणाम देख रहे हैं लेकिन हम चाहते हैं कि वह प्रक्रिया का पालन करें।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार