टी-20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में दो हफ्तों से भी कम का समय बचा है और भारतीय टीम अपना पहला मैच 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ खेलेगी। इस बीच चोट से उबर रहे भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को लेकर बड़ी खबर आई है।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रैस की खबर के अनुसार वॉशिंगटन सुंदर को पूरी तरह फिट होने में और दो हफ्ते का समय लगेगा। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वड़ोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान सुंदर को पसलियों में चोट में लगी थी, जिसके बाद वह आखिरी दो वनडे और फिर पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज से बाहर हो गए। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बीसीसीआई से जुड़े सूत्र ने कहा, “  उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए दो और सप्ताह की जरूरत है। मेडिकल टीम ने उन्हें दो सप्ताह और आराम करने की सलाह दी है। सीनियर सिलेक्शन कमेटी और टीम मैनेजमेंट को यह फैसला लेंगे कि उन्हें टीम में बनाए रखा जाए या उनकी जगह किसी खिलाड़ी को शामिल किया जाए।”

सुंदर की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए स्पिनर रवि बिश्नोई को टीम में शामिल किया गया था।

भारतीय टीम संभवत: दो वॉर्मअप मैच खेलेगी और इसकी संभवना है कि सुंदर तब तक फिट ना हो पाएं। 2017 में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सुंदर अलग-अलग चोट के कारण T20 वर्ल्ड कप 2021-22 के लिए वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए थे। यह पहली बार है जब उन्हें वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। 

सुंदर के अलावा विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा भी चोटिल हुए थे। उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 जनवरी को होने वाले पांचवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच तक फिट हो जाएंगे। राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान वर्मा की टेस्टिकुलर टॉर्शन सर्जरी हुई और उन्हें दो हफ़्ते आराम करने की सलाह दी गई थी। जिसके बाद बीसीसीआई ने बयान जारी कर बतया था कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन टी-20 मैच से बाहर हुए हैं। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार