आईपीएल 2023 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बल्ले से एक अच्छी पारी खेली। उन्होंने  काइल मेयर्स के साथ 82(65) रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलवाई थी। उन्होंने 32 गेंद में 39 रन की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। आज इस  मैच को देखने उनकी पत्नी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) मैदान पर आयी थी। उन्होंने राहुल द्वारा लगाए गए छक्के पर ऐसा रिएक्शन दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।  

Advertisement

उन्होंने युजवेंद्र चहल के खिलाफ छक्का लगाया। राहुल ने 9वां ओवर करने आये चहल की पांचवीं गेंद पर बैठते हुए स्लॉग स्वीप खेला और मिड-विकेट के ऊपर से 103 मीटर का छक्का लगाया। वहीं राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी, जो स्टैंड्स में थीं,उन्होंने इस छक्के पर पर बड़ा ही प्यारा रिएक्शन दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। 

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 154 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन काइल मेयर्स के बल्ले से निकले। उन्होंने 42 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये इस सीजन का उनका तीसरा अर्धशतक है। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और जेसन होल्डर को मिला। राजस्थान को 2 विकेट रन आउट के रूप में मिले। 

टीमें 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, नवीन-उल-हक, आवेश खान, युधवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन विकेटकीपर और कप्तान), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल। 

Advertisement

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

लखनऊ सुपर जायंट्स के विकल्प: अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, डेनियल सैम्स

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

मुंबई इंडियंस के विकल्प: देवदत्त पडिक्कल, मुरुगन अश्विन, डोनावोन फरेरा, नवदीप सैनी, आकाश वशिष्ठ

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार