इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का पहला मुकाबला शनिवार, 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए डिफेंडिंग चैंपियन RCB की टीम जमकर अभ्यास कर रही है। इसी बीच उनके नेट्स से एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें टीम के दिग्गज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) अपनी घातक यॉर्कर से महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) के होश उड़ाते नज़र आए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 14 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आरसीबी के नेट्स में विराट कोहली अनुभवी गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार का सामना करते देखे जा सकते हैं। खास बात ये है कि यहां भुवी एक सटीक यॉर्कर से विराट को सरप्राइज करते हैं जिसके जवाब में वो कुछ नहीं कर पाते और अपना बैलेंस भी खो देते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 से पहले भुवनेश्वर कुमार का अच्छी फॉर्म में होना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए बेहद ही शुभ संकेत है। ये 36 साल का गेंदबाज़ पिछले सीजन RCB के लिए क्रुणाल पांड्या के साथ संयुक्त रूप से दूसरा सर्वाधिक विकेट लेने वाला बॉलर था और उन्होंने 14 मैचों में 17 विकेट निकालकर ये कारनामा किया था।

बताते चलें कि भुवी आईपीएल के इतिहास के दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने 190 मैचों में 198 विकेट लेकर ये पॉजिशन हासिल की है। उन्हें RCB ने आईपीएल 2026 के सीजन के लिए पूरे 10.75 करोड़ में रिटेन किया है। ये भी जान लीजिए कि आईपीएल में भुवी से ज्यादा विकेट सिर्फ युजवेंद्र चहल के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 174 मैचों में 221 विकेट चटकाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए आरसीबी की पूरी टीम: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, जितेश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथेल, नुवान तुषारा, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओट्सवाल, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार