क्रिकेट के मैदान पर अकसर ही खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से फैंस को मनोरंजित करते हैं। ग्राउंड पर खिलाड़ियों का जोश देखने लायक होता है तभी तो एक बल्लेबाज चौके छक्के लगाकर और एक गेंदबाज गिल्लियां उड़ाकर सुर्खियां बटोरता है। लेकिन इसी बीच मैदान पर ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं भी घटती है जिन्हें देखकर क्रिकेट फैंस हैरान रह जाते हैं। ऐसा ही एक बार फिर हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक बल्लेबाज जरूरत से ज्यादा चतुर बनने के चक्कर में रन आउट होता कैमरे में कैद हुआ है।

Advertisement

32 सेकेंड का यह वीडियो European Cricket ने शेयर किया है। इस वीडियो में स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज गेंद को लॉन्ग ऑन की तरफ खेलता है जिसके बाद वह रन चुराने के लिए तेजी से दौड़ पड़ता है। यहां फील्डर तेजी से गेंद को पड़कर थ्रो करता है और गेंद नॉन स्ट्राइकर पर स्टंप से टकराकर स्ट्राइकर एंड की तरफ चली जाती है।

Advertisement

यहां बल्लेबाज का ब्रेन फेड होता है और वह गेंद को फील्डर की तरफ जाता नहीं देख पाता और चालाकी दिखाकर एक और रन चुराने के लिए दौड़ लगा देता है। यहां वह गलती कर बैठता है और फील्डर उस बल्लेबाज के स्ट्राइकएंड पर पहुंचने से पहले ही सटीक थ्रो के दम पर उसे आउट कर देता है। यही वजह है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि बीते समय में अजीबोगरीक तरीके से रन आउट होने पर कई खिलाड़ियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। रन आउट कोई भी खिलाड़ी नहीं होना चाहता, क्योंकि इसे आउट होने का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके में से एक माना जाता है। हाल ही में एशेज सीरीज 2023 के दौरान लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लिश विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो को ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने विकेट के पीछ से रन आउट किया था जिसके बाद काफी विवाद हुआ था हालांकि वह घटना और इस घटना (European Cricket) में काफी अंतर है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार