IPL 2023: कोलकाता नाइट राइडर्स के आक्रमक बल्लेबाज़ वेंकटेश अय्यर अपनी तूफानी बल्लेबाज़ी से विपक्षी गेंदबाज़ों को काफी दर्द देते हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 22वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन ने अपनी आग उगलती गेंद से वेंकटेश अय्यर को दर्द दिया। दरअसल, वेंकटेश एक के बाद एक शॉट लगा रहे थे और इसी बीच ग्रीन के हाथों से निकली एक गेंद वेंकटेश के शरीर से टकराई जिसके बाद वह दर्द में दिखे।

Advertisement

यह घटना कोलकाता नाइट राइडर्स की इनिंग के चौथे ओवर में घटी। वेंकटेश अच्छी लय में नज़र आ रहे थे और बड़े शॉट खेलकर तेजी से रन बटोर रहे थे। इस बाएं हाथ के गेंदबाज़ ने चतुराई दिखाकर कैमरून ग्रीन के खिलाफ भी ऐसा करना चाहा। ग्रीन ने अपनी ओवर की तीसरी बॉल ऑफ स्टंप के बाहर फेंकी जिस पर विपक्षी बल्लेबाज़ ने स्कूप शॉट मारना चाहा।

Advertisement

यह वेंकटेश की गलती थी, क्योंकि यहां वह बॉल को अपने बैट से कनेक्ट नहीं कर सके और बॉल सीधा उनके पैर से टकराई। गेंद लगने के बाद वेंकटेश काफी दर्द में दिखे। इसके बाद खेल को थोड़ी देर रोका गया और केकेआर के फिजियो ने वेंकटेश अय्यर की मदद करने पहुंचे। राहत की बात यह रही कि वेंकटेश ज्यादा चोटिल नहीं हुए और एक बार फिर बल्लेबाज़ी करते दिखे।

बता दें कि वानखेड़े के मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की तरफ से दो युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिला है। जी हां, अर्जुन तेंदुलकर और डुआन जानसेन अपने आईपीएल करियर का पहला मैच खेल रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा पेट में इंफेक्शन के कारण टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अपने बल्ले के साथ तबाही मचाते नज़र आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार