Cooper Connolly 102m Six Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 58वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के युवा ऑलराउंडर कूपर कोनोली (Cooper Connolly) मुंबई इंडियंस के सामने अपनी बैटिंग से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 22 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि इसी बीच उन्होंने एक 102 मीटर का मॉन्स्टर छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
कूपर कोनोली का ये छक्का पंजाब किंग्स की पारी के आठवें ओवर में देखने को मिला। मुंबई इंडियंस के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ रघु शर्मा करने आए थे जिन्होंने अपना चौथा गेंद ऑफ साइड में डिलीवर किया। ध्यान दें कि ये बॉल कूपर के हिटिंग एरिया में था जिस पर 22 साल के खिलाड़ी ने लॉन्ग ऑन की तरफ छक्का लगाया और गेंद 102 मीटर दूर स्टेडियम के बाहर भेज दी।
स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि कूपर कोनोली भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन वो साल 2026 के IPL सीजन में पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह (12 मैचों में 439 रन) के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। कूपर कोनोली ने IPL 2026 में अब तक 12 मैचों में 48.44 की औसत और 162.08 की स्ट्राइक रेट से 436 रन बनाए हैं।
ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का 58वां मुकाबला धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जहां पंजाब किंग्स की टीम ने प्रभसिमरन सिंह (32 गेंदों पर 57) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 33 गेंदों पर 75 रन ठोके और रयान रिकेल्टन ने भी 23 गेंदों पर 48 रन जोड़े। इन्हीं पारियों के दम पर MI ने 19.5 ओवर में 201 रन बनाकर PBKS को 6 विकेट से मात दी। हालांकि इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स (12 मैचों में 6 जीत और 13 अंक) पॉइंट्स टेबल पर चौथे पायदान पर है। मुंबई इंडियंस (12 मैचों में 4 जीत और 8 अंक) नवें पायदान पर है।