Corbin Bosch Catch Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 65वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश (Corbin Bosch) ने बेहद ही धमाकेदार प्रदर्शन किया और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सामने पहले 18 गेंदों पर नाबाद 32 रन ठोके और फिर 3 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके। गौरतलब है कि इसी बीच कॉर्बिन बॉश ने रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) का एक बेहद ही बवाल कैच भी पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना KKR की इनिंग के 16वें ओवर में देखने को मिली। मुंबई इंडियंस के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ अल्लाह ग़ज़नफ़र करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने एक बेहद ही ताकतवर कट शॉट खेला। ध्यान दें कि जब ये बॉल पॉवेल के बैट से टकराया तब सभी को लगा था कि उन्हें बाउंड्री मिलने वाली है, लेकिन यहां कॉर्बिन बॉश ने ऐसा कुछ होने नहीं दिया।

Advertisement

31 साल के कॉर्बिन बॉश, जो कि मुंबई इंडियंस के लिए बैकवर्ड पॉइंट पर तैनात थे, उन्होंने चीते जैसी फुर्ती दिखाई और अपने दाईं ओर कूदकर हवा में ही एक हाथ से पॉवेल का बवाल कैच पकड़ा। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से बॉश के कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि मुंबई इंडियंस के सामने रोवमैन पॉवेल ने आउट होने से पहले 30 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के ठोककर 40 रनों की पारी खेली। उन्होंने ये रन मुश्किल समय में बनाए और KKR की जीत में अहम योगदान दिया। ये मुकाबला कोलकाता ने 18.5 ओवर में 148 रनों का लक्ष्य हासिल करके 4 विकेट से जीता।

Also Read: LIVE Cricket Score

KKR की MI पर जीत के बाद एक बार फिर पॉइंट्स टेबल पर बदलाव हुआ है। कोलकाता अब 13 मैचों में 6 जीत और 13 अंक के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है और वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में भी शामिल हो चुके हैं। टॉप-4 में फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (13 मैचों में 18 अंक), गुजरात टाइटंस (13 मैचों में 16 अंक), सनराइजर्स हैदराबाद (13 मैचों में 16 अंक) और राजस्थान रॉयल्स (13 मैचों में 14 अंक) हैं। प्लेऑफ की चौथी टीम अब तक फाइनल नहीं हुई है।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार