Ajinkya Rahane Double Century: भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) का बीता समय बहुत अच्छा नहीं रहा है। वह इंटरनेशनल लेवल पर रन स्कोर नहीं कर पा रहे थे, जिस वज़ह से उन्हें टीम (Indian Cricket Team) से ड्रॉप होना पड़ा, लेकिन अब रहाणे के लिए चीजे बदलती नज़र आ रही है। दरअसल, इस अनुभवी बल्लेबाज़ ने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में बुधवार (21 दिसंबर) को हैदराबाद के खिलाफ दोहरा शतक ठोककर हुंकार भरी है। अजिंक्य रहाणे ने 261 गेंदों पर 204 रन बनाए।

Advertisement

रणजी ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं और यहां उन्होंने कप्तानी वाली पारी भी खेली। अजिंक्य ने अपने खराब दौर को भुलाते हुए 78.16 की स्ट्राइक रेट से 261 गेंदों पर 204 रन ठोके और एक बार फिर भारतीय टीम का दरवाजा खटखटा दिया है। अपनी पारी के दौरान रहाणे ने चौके छक्कों की बौछार करते हुए 26 चौके और 3 छक्के जड़े। रहाणे ने बड़े शॉट्स से कुल 122 रन बनाए।

Advertisement

बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला इसी साल जनवरी के महीने में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इस मैच में वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे और पहली पारी में 4, दूसरी पारी में 1 रन बनाकर आउट हुए थे। यह मैच भारत को 7 विकेट से गंवाना पड़ा था जिसके बाद रहाणे का पत्ता टीम से कट गया था, लेकिन अब एक बार फिर रहाणे ने दोहरा शतक ठोककर वापसी की उम्मीद जगा दी है।

गौरतलब है कि अपने खराब समय में रहाणे को आईपीएल टीम केकेआर ने भी मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया है। उन्हें पिछले साल कोलकाता ने एक करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस दौरान वह टूर्नामेंट में 7 मैचों में सिर्फ 133 रन ही बना सके। इस साल रहाणे ने अपना बेस प्राइस महज़ 50 लाख रुपये रखा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार