Fakhar Zaman Injured Video: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का आगाज हो चुका है जिसका पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच नेशनल स्टेडियम कराची में खेला जा रहा है। हालांकि इसी बीच पाकिस्तानी टीम के लिए एक खतरे की घंटी भी बज चुकी है। दरअसल, टीम के स्टार बल्लेबाज़ फखर जमान (Fakhar Zaman) फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, न्यूजीलैंड की इनिंग के दौरान शाहीन अफरीदी पहला ओवर लेकर आए थे जिनकी दूसरी ही गेंद पर विल यंग ने एक्स्ट्रा कवर की तरफ ड्राइव किया। यहां बाउंड्री को रोकने के लिए मिड ऑफ की तरफ से फखर जमान ने भयंकर दौड़ लगाई और गेंद को सीमा रेखा के पार जाने से रोक भी लिया।

Advertisement

हालांकि इसी बीच वो बॉल रोकने के चक्कर में जमीन पर गलत तरीके से गिर गए जिसके बाद वो काफी दर्द में नज़र आए। इस दौरान उन्होंने गेंद अपने साधी की तरफ फेंका और अपनी टीम के लिए एक रन बचाया, हालांकि इसके बाद उनका दर्द काफी बढ़ गया । इस घटना के बाद फखऱ इतना असहज हो गए थे कि उन्हें मैदान भी छोड़ना पड़ा और उनकी जगह कामरान गुलाम फील्डिंग करने आए।

गौरतलब है कि फिलहाल उनकी इंजरी पर कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला है ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो बैटिंग करने मैदान पर आते हैं या नहीं। अगर ऐसा नहीं होता तो ये पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका होगा, क्योंकि उन्होंने पहले ही अपने यंग विस्फोटक ओपनर सैम अयूब को चोटिल होने के कारण खो दिया है।

टीमें:

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओ'रूर्के।

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार