भारत ने एशिया कप के सुपर-4 स्टेज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज करने के लिए 182 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इंडियन टीम को सपोर्ट करने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पहुंची हैं। लेकिन, मुकाबले के दौरान उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद अचानक उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड होना शुरू हो गया और फैंस लगातार ही कई सारे मीम शेयर करते हुए मस्ती करते नज़र आए।

Advertisement

जी हां, भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बीच उर्वशी रौतेला की तस्वीरें ट्विटर पर खुब शेयर हुई। दरअसल, बीते समय में बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के बीच काफी तनाव रहा है। इन दोनों ही सुपरस्टार्स ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को खुब खरी-खरी सुनाई है। ऐसे में अब इस अहम मुकाबले के दौरान उर्वशी की तस्वीरें कैमरे में कैद होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मीम की बारीश करनी शुरू कर दी है।

Advertisement

एक फैन ने मस्ती करते हुए लिखा, 'उर्वशी हटाओ ऋषभ बचाओ।' एक यूजर ने पंचायत वेब सीरीज के डॉलयाग का मीम शेयर करते हुए लिखा, 'गजब खराब व्यवस्था है।' एक अन्य यूजर ने तो तांत्रिक की तस्वीर पर उर्वशी का चेहरा पेस्ट कर दिया।

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब बॉलीवुड एक्ट्रेस इंडियन टीम को सपोर्ट करने मैदान पर आईं हो, इससे पहले भी ग्रुप स्टेज के भारत पाकिस्तान मुकाबले में उर्वशी को कैप्चर किया गया था। वहीं बात करें अगर ऋषभ पंत की तो इस मैच में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं, लेकिन वह महज़ 14 रन बनाकर आउट हो गए। पंत का विकेट शादाब खान ने चटकाया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार