IND vs SL 2022: भारत और श्रीलंका के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में Pink Ball से डे नाइट टेस्ट खेला जा रहा है। सीरीज के आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद पूरी टीम 252 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन Shreyas Iyer(92) ने बनाए।

Advertisement

टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच की पहली इनिंग में भारतीय टीम के लिए श्रेयस अय्यर ने एक छोर संभाले रखा, लेकिन इसी दौरान दूसरी तरफ से लगातार ही विकेट गिरते रहे। हालांकि, इसी बीच श्रेयस ने स्लाइलिश अंदाज में लंबा छक्का लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। अय्यर का छक्का इतना शानदार था कि उसे देखकर स्टेडियम में बैठी एक फैन का मुंह तो खुला का खुला ही रह गया।

Advertisement

भारतीय पारी के 48वें ओवर में अय्यर ने धनंजय डी सिल्वा के ओवर की आखिरी बॉल पर आगे बढ़ते हुए गज़ब का छक्का लगाया, जो कि स्टेडियम की छत पर लगकर फैंस के बीच गिरा। जिसके बाद फैंस अय्यर के इस मॉन्स्टर सिक्स को काफी इन्जॉय करते हुए नज़र आए। इसी दौरान कैमरे में एक फीमेल फैन भी कैद हुई जो अय्यर के शॉट को देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गई थीं।

बात करें अगर मैच की तो अय्यर के 92 रनों की पारी के दम पर भारतीय टीम ने पहली इनिंग में 252 रन बनाए। श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज़ों ने भारतीय टीम के आठ खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका की टीम बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है और दो विकेट के नुकसान पर 14 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार