Fi Morris Catch Video: इंग्लैंड में द हंड्रेड वुमेंस 2025 टूर्नामेंट खेला जा रहा है जहां बीते रविवार, 17 अगस्त को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम ने ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के खिलाफ 117 रनों का लक्ष्य बचाते हुए 5 रनों से रोमांचक जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच टीम की 31 वर्षीय गेंदबाज़ फ्रिथा मॉरिस ने बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए करिश्मे को अंजाम दिया और एक बेहद ही कमाल का कैच पकड़ा। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, फ्रिथा मॉरिस का ये कैच नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की इनिंग की 61वीं गेंद पर देखने को मिला जहां मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम के लिए कैथरीन ब्राइस गेंदबाज़ी कर रहीं थी। कैथरीन ने ये बॉल लेग साइड की तरफ काफी शॉर्ट डिलीवर किया था जिस पर फीबी लिचफील्ड ने अपने लिए जगह बनाते हुए डीप बैकवर्ड स्क्वाड लेग की तरफ हवाई शॉट खेला।

Advertisement

फीबी के बैट से ये बॉल टकराने के बाद एक समय ऐसा लगा था कि वो सीधा बाउंड्री के बाहर जाएगा और फीबी को चौका या छक्का जरूर मिलेगा, लेकिन तभी बाउंड्री के पास करिश्मा देखने को मिला और वहां फ्रिथा मॉरिस ने एक लंबी कूद लगाते हुए गेंद को लपक लिया।

गौरतलब है कि जब फ्रिथा ने ये कैच पकड़ा तब वो एक अजीबोगरीब पॉजिशन में थीं। वो बाउंड्री की तरफ भाग रहीं थी और जब उन्होंने कैच पकड़ा तब वो गेंद को ठीक से देख भी नहीं पाईं, लेकिन यहां उनका कैलकुलेशन इतना सटीक बैठा कि वो बॉल फ्रिथा के हाथों में समां गई और मैनचेस्टर की टीम को बड़ा विकेट मिला। द हंड्रेड ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस कैच वीडियो साझा किया है, जिसे टूर्नामेंट का बेस्ट कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये भी जान लीजिए कि द हंड्रेड वुमेंस 2025 के 17वें मुकाबले में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम ने डिएंड्रा डॉटिन की 26 बॉल पर विस्फोटक 51 रनों की पारी के दम पर 100 गेंदों में 5 विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। इसके जवाब में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए फीबी लिचफील्ड ने सबसे बड़ी 27 बॉल पर 31 रनों की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम 100 गेंदों पर 7 विकेट खोकर 112 रन ही जोड़ सकी और ऐसे वो ये मुकाबला 5 रनों से हार गए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार