Aiden Markam Video: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) ने बीते बुधवार, 04 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के 10वें वॉर्म-अप मुकाबले में भारत (IND vs SA Warm Up Match) के खिलाफ 19 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के ठोकते हुए 38 रनों की पारी खेली।
गौरतलब है कि इस मैच में उन्हें कोई भी भारतीय गेंदबाज़ आउट नहीं कर सका और वो खुद रिटायर्ड आउट होकर पवेलियन लौटे। हालांकि इसी बीच उनके साथ एक बेहद ही दर्दनाक घटना भी घटी जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना साउथ अफ्रीका की पारी के चौथे ओवर में देखने को मिली। भारत के लिए ये ओवर हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर एडेन मार्कराम ने खुद के लिए जगह बनाकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। यहां हार्दिक भी विपक्षी बल्लेबाज़ के इरादे पहले ही समझ चुके थे, ऐसे में उन्होंने भी एडेन मार्कराम को फॉलो करते हुए सीधा लेग साइड में गेंद फेंका।
इसके बाद होना क्या था, एडेन मार्कराम बॉल को अपने बैट से कनेक्ट ही नहीं कर पाए और आखिर में वो गेंद सीधा उनके प्राइवेट पार्ट पर लगा। इसके बाद तो मानो एडेन मार्कराम के शरीर से उनकी आत्मा ही निकल गई और वो दर्द से तड़प उठे। इस 23 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि एडेन मार्कराम दर्द के कारण जमीन पर ही लेट जाते हैं और मुश्किलों से सांस लेते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
हालांकि राहत की खबर ये है कि एडेन मार्कराम को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वो मुकाबले के दौरान फिजियो की मदद के बाद एक बार फिर बल्लेबाज़ी करने करने के लिए तैयार हो जाते हैं। बात करें अगर इस मुकाबले की तो मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत ने 241 रनों का टारगेट स्कोरबोर्ड पर टांगा था जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 7 विकेट खोकर 210 रन ही बना पाई और इस तरह टीम इंडिया ने 30 रनों से ये मुकाबला जीता।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ की अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेलटन, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया, मार्को जानसन, कगिसो रबाडा, डेविड मिलर।