IND vs BAN, Champions Trophy Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), जो कि दुनिया के बेस्ट फील्डर्स में से एक माने जाते हैं, उन्होंने एक बेहद ही आसान कैच टपकाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना बांग्लादेश की इनिंग के 20वें ओवर में घटी। मैदान पर तौहीद हिरदॉय और जेकर अली की जोड़ी बल्लेबाज़ी कर रही थी जो कि पारी को संभालने की कोशिश में थी। ऐसे में यहां इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव को गेंद सौंपा और विकेट चटकाने की जिम्मेदारी दी।

Advertisement

कुलदीप ने भी अपने कप्तान को निराश नहीं किया और ओवर की पांचवीं गेंद पर हिरदॉय को फंसाकर हवा में उनका कैच उठा दिया। कुलदीप की बॉल पर बांग्लादेशी बैटर ने मिस टाइम शॉट खेलकर मिड ऑफ की तरफ गेंद को उड़ा दिया था जहां पर हार्दिक पांड्या तैनात थे। ऐसे में अब हार्दिक के पास एक बेहद आसान कैच पकड़कर विकेट चटकाने का मौका था, लेकिन आलम ये रहा कि हार्दिक ये बेहद आसान कैच लपक ही नहीं पाए और वो बॉल उनके हाथ से लगकर दूर चला गया। यही वजह है जहां एक तरफ हिरदॉय को बड़ा जीवनदान मिला, वहीं कुलदीप का दिल टूट गया।

ये भी जान लीजिए कि अगर हार्दिक ये कैच पकड़ पाते तो हिरदॉय 23 रन के निजी स्कोर पर आउट हो जाते, लेकिन क्योंकि उनका कैच छूटा, जिसके बाद वो अब अपना अर्धशतक ठोक चुके हैं। खबर लिखे जाने तक हिरदॉय नाबाद 92 बॉल पर 70 रनों की पारी खेलते हुए मैदान पर टिके हुए हैं। ये भी जान लीजिए कि बांग्लादेश की इनिंग में 40 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और वो 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना चुके हैं।

टीमें

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव ।

Advertisement

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंज़ीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार