आईपीएल 2023 के 58वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। हालांकि मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। हैदराबाद की पारी के 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर हैदराबाद को नो बॉल नहीं दी गयी जिसकी शिकायत बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने मैदानी अंपायर से की और उन्होंने नो बॉल दे दी लेकिन लखनऊ ने रिव्यू लिया और गेंद को नोबॉल नहीं दिया गया। इसी वजह से नाराज दर्शकों ने मैदान पर बोतले फेंकी। और विराट कोहली का नाम लेकर चिल्ला रहे थे। 

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दर्शकों की तरफ से लखनऊ के डगआउट में कुछ फेंका गया थे। दर्शकों द्वारा लखनऊ के डगआउट पर बोतले फेंकी गयी थी। अगर ऐसा है तो फिर सवाल खड़ा होता है कि दर्शकों के पास नट-बोल्ट्स कहा से आ गए। वहीं स्टेडियम में इस तरह की चीजों को ले जानें की अनुमति नहीं होती है। इस बीच दर्शकों ने कोहली-कोहली के नारे लगाने शुरू कर दिए थे। 

Advertisement

मैदान पर लखनऊ के मेंटॉर गौतम गंभीर भी मौजूद थे। जब लखनऊ और बैंगलोर के बीच मैच हुआ था तब गंभीर और कोहली के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी। इसी चीज की वजह से कोहली के नाम से दर्शकों ने गंभीर को चिढ़ाने की कोशिश कर रहे थे। इस मैच में लखनऊ के तेज गेंदबाज नवीन उल हक और विराट के बीच भी तीखी बहस देखने को मिली थी। 

58वें मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 182 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन हेनरिक क्लासेन ने बनाये। उन्होंने 29 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 47 रन की पारी खेली। उनके अलावा अब्दुल समद ने 25 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन की पारी खेली थी। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट कप्तान क्रुणाल पांड्या ने चटकाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने यह मैच 19.2 ओवर में 185 रन बनाकर और 3 विकेट खोकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन प्रेरक मांकड़ ने बनाये। उन्होंने 45 गेंद में 7 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा निकोलस पूरन ने 13 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार