Ishan Kishan Viral Video: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल बीते रविवार, 08 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) को 96 रनों से हराकर चैंपियंस का खिताब जीता। गौरतलब है कि इसी बीच लाइव मैच के दौरान ग्राउंड में मौजूद फैंस भारतीय कैप्टन सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से ईशान किशन (Ishan Kishan) के लिए एक खास डिमांड करते नज़र आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की इनिंग के दौरान घटी। ईशान किशन बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे कि तभी फैंस ने कैप्टन SKY से डिमांड करके ईशान किशन के लिए बॉलिंग मांगनी शुरू कर दी। फैंस जोर-जोर से एक सुर में बोले, "ईशान को बॉलिंग दो।"

Advertisement

खास बात ये है कि यहां ईशान किशन भी फैंस की डिमांड सुनकर बॉलिंग करने को तैयार हो गए और उन्होंने कैप्टन सूर्यकुमार यादव को इशारा करके कहा कि वो बॉलिंग करने के लिए तैयार हैं। वो कैप्टन SKY को अपना बॉलिंग एक्शन भी दिखाते नज़र आए। आप नीचे इस मज़ेदार घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो। बताते चलें कि फैंस की भारी डिमांड के बाद भी ईशान को एक भी बॉल डालने के लिए नहीं मिली, क्योंकि उन्होंने आज तक इंटरनेशनल लेवल पर गेंदबाज़ी नहीं की है।

गौर करें कि भले ही ईशान को न्यूजीलैंड के सामने फाइनल मुकाबले में बॉलिंग नहीं मिली हो, लेकिन जब वो बैटिंग करने मैदान पर आए तो उन्होंने कीवी गेंदबाज़ों के होश ही उड़ा दिए और महज़ 25 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के ठोककर 54 रन बनाए। खास बात ये भी है कि 27 साल के ईशान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन के बाद भारत के लिए दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे। उन्होंने 9 मैचों में 35.22 की औसत और 193.29 की स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाए।

ऐसा रहा मैच का हाल: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जहां न्यूजीलैंड के कैप्टन मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। इसके बाद भारत ने संजू सैमसन (46 बॉल में 89 रन), अभिषेक शर्मा (21 बॉल में 52 रन), और ईशान किशन (25 बॉल में 54 रन) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में न्यूजीलैंड के लिए टिम सेफर्ट ने 26 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली, वहीं मिचेल सेंटनर ने 35 गेंदों पर 43 रन ठोके। हालांकि उनके अलावा कोई भी दूसरा खिलाड़ी ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिका जिस वज़ह से कीवी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह भारत ने 96 रनों से जीत दर्ज की और चैंपियन का टाइटल फिर से अपने नाम किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार