न्यूजीलैंड और आयरलैंड के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शुक्रवार(22 जुलाई) को खेला गया था, जिसे न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से जीतकर अपने नाम किया है। इस मुकाबले में कीवी टीम के स्टार ऑलराउंडर जिमी नीशम ने अपनी टीम को छक्का लगाकर जीत दिलवाई थी जिसके बाद उनके साथी खिलाड़ी ईश सोढ़ी ने मैदान के बाहर बल्लेबाज़ का कैच पकड़ा और अब इसी मजेदार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

सीरीज के तीसरे मैच में जिमी नीशम ने न्यूजीलैंड के लिए 6 गेंदों पर 23 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान नीशम के बल्ले से 2 बड़े छक्के और 2 करारे चौके देखने को मिले। न्यूजीलैंड का स्टार ऑलराउंडर शानदार लय में नज़र आ रहा था, जिसका फायदा उठाते हुए उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर जोशुआ लिटिल को छक्का जड़कर मैच खत्म किया। 

Advertisement

जिमी नीशम के बल्ले से निकला यह छक्का मैच का रिजल्ट तय कर चुका था, लेकिन बॉल को बाउंड्री से बाहर आता देख न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी मस्ती के मूढ़ में दिखे। सोढ़ी ने बाउंड्री के बाहर नीशम का शानदार कैच पकड़ा, जिसके बाद वह अपने कैच और टीम की जीत को सेलिब्रेट करते नज़र आए। नीशम के छक्के के साथ ही कीवी टीम का खेमा खुशी से झूम उठा और जश्न मनाता कैमरे में कैद हुआ।

मुकाबले की बात करें तो आयरलैंड ने तीसरे टी-20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद आयरलैंड ने 6 विकेट गंवाकर 174 रन बनाए। न्यूजीलैंड को जीत दर्ज करने के लिए 175 रन बनाने थे, जिसके बाद ग्लेन फिलिप्स(56), डेरिल मिशेल(48), और जिमी नीशम(23) की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने मैच जीता।   

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार