रांची वनडे में साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने 279 रनों के लक्ष्य रखा है। यह मैच इंडियन टीम के लिए 'डू और डाई' वाला मुकाबला है, लेकिन यहां भी भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ फ्लॉप साबित हुए। शिखर धवन और शुभमन गिल दोनों ही खिलाड़ी 48 रनों के स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे। गिल का विकेट कगिसो रबाडा ने हासिल किया और इस दौरान रबाडा की तरफ से कमाल के रिफ्लेक्सिस देखने को मिले। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

रबाडा ने दिखाए कमाल के रिफ्लेक्सिस: रबाडा ने 9वें ओवर में गिल को आउट किया। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर गिल ने सीधे बल्ले से शॉट खेला था। बैट से टकराकर गेंद तेजी से बॉलर की तरफ गई। लंबे कद के रबाडा ने गेंद को खुद की तरफ आता देख बेहद ही तेजी से प्रतिक्रिया की और अपने फॉलो थ्रो के दौरान ही नीचे झुकते हुए हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। रबाडा को देखकर गिल भी पूरी तरह हैरान नज़र आए।

Advertisement

सीरीज में दूसरी बार किया गिल का शिकार: रांची वनडे से पहले कगिसो रबाडा शुभमन गिल को लखनऊ मैच में भी पवेलियन का रास्ता दिखा चुके थे। पिछले मैच में रबाडा ने गिल को महज़ 3 रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड किया था। इस मैच में भी शुभमन गिल बड़े रन नहीं बना सके और 28 रन बनाकर आउट हुए।

बता दें कि इस मैच में भारतीय टीम की खराब शुरुआत के बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने टीम को संभाला है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने स्कोरबोर्ड पर 146 रन टांग दिए हैं। ईशान और श्रेयस दोनों ही अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। यहां से भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए 23.3 ओवर में 132 रन बनाने होंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार