गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज़ केन विलियमसन दाएं पैर के घुटने में लगी चोट के कारण पूरे आईपीएल सीजन 16 से बाहर हो चुके हैं। विलियमसन अपने घर यानी न्यूजीलैंड लौट चुके हैं जहां से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो क्रिकेट फैंस को काफी दुख पहुंचा सकता है। जी हां, इस वीडियो में केन विलियमसन बैखाली के सहारे चलने पर मजूबर नज़र आ रहे हैं। 1 मिनट 10 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल चुका है।

Advertisement

केन विलियमसन को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल ऑक्शन में उनके बेस प्राइस यानी 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। विलियमसन सीजन के पहले मैच में गुजरात टाइटंस का हिस्सा भी थे, लेकिन इसी दौरान बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए उन्होंने हवा में उड़ती गेंद को ऊंचा कूदकर बचाने की कोशिश में अपना घुटना चोटिल कर लिया।

Advertisement

बता दें कि इस कीवी खिलाड़ी के चोटिल होने के बाद दुनियाभर के क्रिकेट फैंस ने उनके जल्द से जल्द फिट होने की कामना की है। केन विलियमसन ने भारत छोड़ते समय अपनी फ्रेंचाइजी के लिए एक इमोशन मैसेज शेयर किया था। केन ने कहा था कि 'अपनी टीम को इतनी जल्‍दी छोड़कर जा रहा हूं, बुरा लग रहा है। मुझे इस कैंप की बहुत याद आएगी। जल्‍द ही आप लोगों से मिलता हूं।'

गौरतलब है कि मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने अब तक केन विलियमसन की रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है। IPL 2023 में हार्दिक की अगुवाई वाली गुजरात की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का आगाज किया था। इस टीम का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 4 अप्रैल (मंगलवार) को होगा। केन विलियमसन के बाहर होने के बाद अब GT को उनकी रिप्लेसमेंट के बारे में भी विचार करना होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार