Kayle Reyneke Six Video: साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम (South Africa Women Cricket Team) की 20 साल की ऑलराउंडर कायला रेनेके (Kayle Reyneke) ने रविवार, 29 मार्च को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में 32 गेंदों पर नाबाद 42 रनों शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि इस मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड की दिग्गज सुज़ी बेट्स (Suzie Bates) को आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम को बेहद ही रोमांचक अंदाज़ में जीत दिलाई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये मुकाबला जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर से पूरे 14 रनों की दरकार थी। उनके आठ विकेट गिर चुके थे और अब 20 साल की कायला रेनेके के कंधों पर ही टीम को मैच जिताने की जिम्मेदारी थी। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के लिए ये ओवर बेहद ही अनुभवी खिलाड़ी सुज़ी बेट्स करने आईं थी, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी एनेरी डर्कसन (93 गेंदों पर 72 रन) का विकेट चटकाया था।

Advertisement

यहां कायला रेनेके पहली गेंद पर कुछ खास नहीं कर पाई और उन्हें सिर्फ एक सिंगल मिला। हालांकि राहत की बात ये रही है कि दूसरी तरफ से तुमी सेखुखुने ने कोई बॉल खराब नहीं की और अगली ही गेंद पर कायला रेनेके को एक रन लेकर स्ट्राइक दे दी। इसके बाद जो हुआ वो किसी करिश्मे से कम नहीं थी।

गौर करें कि यहां 20 साल की कायला रेनेके ने सुज़ी बेट्स को तीसरी गेंद एक गज़ब का छक्का मारा और मुकाबले में साउथ अफ्रीका को वापस ले आईं। इसके बाद सुज़ी बेट्स ने भी अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और अगली दो गेंद, एक के बाद एक डॉट करा दी। 

कुल मिलाकर अब साउथ अफ्रीका को ये मुकाबला जीतने के लिए आखिरी गेंद पर पूरे छह रन की दरकार थी। ऐसे में सुज़ी बेट्स ने बल्लेबाज़ ने दूर गेंद फेंकने की कोशिश की, लेकिन कायला रेनेके ने उन्हें सफल नहीं होने दिया और घुटने पर बैठकर लंबा छक्का ठोक दिया। इस तरह साउथ अफ्रीका ने ये मैच जीता जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 269 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे मेहमान टीम ने अपनी इनिंग की आखिरी गेंद पर हासिल किया और 2 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार