आईपीएल 2022 का 25वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद एक बार फिर केकेआर का टॉप ऑर्डर फ्लॉप होता नज़र आया। केकेआर ने अपने तीन विकेट पावरप्ले के दौरान महज 31 रन तक गंवा दिए थे, जिसके दौरान टी नटराजन अपने पुराने रंग में नज़र आए। अब उन्हीं से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Advertisement

इस मैच में थंगरासू नटराजन ने अपने पहले ओवर में कहर बरपाती गेंदबाज़ी के दम पर केकेआर के दो बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखाया और उनकी बैटिंग लाइनअप की कमर तोड़ कर रख दी। इसी बीच उन्होंने केकेआर के स्टार बल्लेबाज़ वेंकटेश अय्यर को भी आउट किया और अब उसी विकेट का वीडियो फैंस के बीच वायरल हो रहा है। 

Advertisement

दरअसल नटराजन सनराइजर्स के लिए पावरप्ले के दौरान चौथे ओवर में गेंदबाज़ी करने आए थे। वैसे तो बाएं हाथ का यह गेंदबाज़ अपनी घातक यॉर्कर के लिए जाना जाता है, लेकिन इस मैच में नटराजन ने वेंकटेश को अपनी मैजिकल गेंद पर बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। बता दें कि नटराजन ने अपने ओवर की पहली ही बॉल वेंकटेश को लहराती हुई इनस्विंग डिलीवरी की थी, जिस पर वेंकटेश बिल्कुल ही भौचक्के रह गए और बॉल उनके बैट और पैड के बीच से निकलती हुई मिडिल स्पंट पर जाकर लगी। यहीं कारण है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

बात करें अगर मैच की तो टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने के बाद नितिश राणा ने टीम को संभालने का काम किया है। खबर लिखे जाने तक नितिशा राणा अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और आंद्रे रसेल के साथ मिलकर टीम को मजबूत टोटल तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार