Lhuan-dre Pretorius 102M Six Video: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का 23वां मुकाबला गुरुवार, 09 जुलाई को डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला गया था जहां सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) के 20 साल के सलामी बल्लेबाज़ लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (Lhuan-dre Pretorius) ने मैदान पर अपनी बैटिंग से तूफान ही उठा दिया और एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) के खिलाफ 52 गेंदों पर 10 चौक 5 छक्के जड़कर नाबाद 102 रनों की शतकीय पारी खेली। इसी बीच उन्होंने घुटने पर बैठकर 102 मीटर लंबा मॉन्स्टर छक्का भी मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

प्रिटोरियस के बैट से ये सिक्स SFU की इनिंग के आठवें ओवर में देखने को मिला। MINY के लिए ये ओवर दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ सनी पटेल करने आए थे जिसकी चौथी गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर की। यहां पर ही 20 साल के प्रिटोरियस ने दुनिया को अपनी भुजाओं की ताकत दिखाई और घुटने पर बैठकर मिड विकेट के ऊपर से 102 मीटर लंबा छक्का लगाया।

Advertisement

ध्यान दें कि लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के बैट से टकराने के बाद ये गेंद सिर्फ 100 प्लस मीटर दूर ही नहीं, बल्कि 335 फीट ऊपर हवा में भी गई। MLC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि डलास के मैदान पर लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के बैट से निकली सेंचुरी उनके टी20 करियर की पहली सेंचुरी है। इससे पहले उन्होंने फटाफट फॉर्मेट में 14 अर्धशतक लगाए।

ऐसा रहा मैच का हाल: डलास के मैदान पर SFU ने टॉस जीतकर MINY को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन बनाए। MI के लिए एक भी बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं लगा सका, उनके लिए रयान रिकेल्टन ने सर्वाधिक 21 गेंदों पर 35 रन ठोके।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में लुआन-ड्रे-प्रिटोरियस ने SFU की पारी की पहली गेंद से अटैकिंग क्रिकेट खेला और 52 गेंदों पर नाबाद 102 रन ठोके। उनकी तूफानी पारी के दम पर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 15.4 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 144 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार