इंग्लैंड के गन गेंदबाज़ मार्क वुड (Mark Wood) ने वेस्टइंडीज (ENG vs WI 3rd Test) के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले में अपनी आग उगलती बॉलिंग से तबाही मचा दी। इस मैच में वुड ने कुल 7 विकेट चटकाए जिसके दौरान उन्होंने तीन कैरेबियाई बल्लेबाज़ों को तो क्लीन बोल्ड करके आउट किया।

Advertisement

बुलेट बॉल से जोसेफ के उड़ाए होश

Advertisement

वुड ने वेस्टइंडीज की दूसरी इनिंग में अल्जारी जोसेफ को भी बोल्ड करके अपना शिकार बनाया जब ये घटना घटी तब मैदान पर नजारा देखने लायक था। वुड ने कैरेबियाई इनिंग के 48वें ओवर में ये कारनामा किया था। वो एक के बाद एक बुलेट बॉल डिलीवर करके मेहमान टीम के खिलाड़ियों को परेशान कर रहे थे और इसी बीच ओवर की पाचवीं गेंद करते हुए उन्होंने एक इनस्विंग बॉल डालकर अल्जारी जोसेफ को हैरान कर दिया।

ये बॉल पिच से टकराकर तेजी से बल्लेबाज़ों को अंदर की तरफ आई और कैरेबियाई खिलाड़ी को पूरी तरह चमका देकर गोली की रफ्तार से सीधा मिडिल स्टंप पर जा लगी। मार्क वुड का ये बॉल इतना तेज था कि मिडिल स्टंप बाहर ही निकल गया और काफी दूर जाकर गिरा। वुड का ये अंदाज देखकर अल्जारी जोसेफ के तो होश ही उड़ गए। यही वजह अब इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

प्लेयर ऑफ द मैच बने मार्क वुड

आपको बता दें कि इस मुकाबले में मार्क वुड ने पहली इनिंग में 52 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे, वहीं दूसरी इनिंग में उन्होंने 40 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किये। इस घातक गेंदबाज़ी के लिए उन्हें प्लेयर ऑप द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ये मैच इंग्लिश टीम ने 10 विकेट से जीता था, जिसके साथ ही उन्होंने टेस्ट सीरीज 3-0 से अपने नाम की। गस एटकिंसन 44 रन और 22 विकेट के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार