पाकिस्तान में घरेलू टूर्नामेंट चैंपियंस टी20 कप 2024 खेला जा रहा है जहां बीते सोमवार, 9 दिसंबर को टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला एबीएल स्टैलियंस (ABL Stallions) और नूरपुर लायंस (Nurpur Lions) के बीच रावलपिंडी में खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान एक बार पाकिस्तान के खिलाड़ियों की सी ग्रेड फील्डिंग देखने को मिली जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना नूरपुर लायंस की इनिंग के छठे ओवर में घटी। मैदान पर इमाम उल हक बैटिंग कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ एबीएल स्टैलियंस के लिए ये ओवर जमान खान करने आए थे। यहां पाकिस्तानी गेंदबाज़ ने अपने ओवर की चौथी बॉल पर इमाम को फंसा लिया था और बैटर ने एक मिस टाइम शॉट खेला था।

Advertisement

अब 19 साल के माज़ सदाक़त के पास बाउंड्री पर एक अच्छा कैच लपककर अपनी टीम को सफलता दिलवाने का मौका था, लेकिन उन्होंने भी फील्डिंग के समय अपनी फजीहत कराने का फैसला किया। इस यंग प्लेयर ने कैच तो पकड़ा, लेकिन इस दौरान उन्होंने खुद पर कंट्रोल ही खो दिया। आखिर में हुआ ये कि वो बॉल के साथ ही बाउंड्री के बाहर चले गए। ये देखकर बल्लेबाज़ की भी हंसी छूट गई और अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो रावलपिंडी के मैदान पर नूरपुर लायंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद एबीएल स्टैलियंस ने हुसैन तलत की 36 बॉल पर नाबाद 51 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

इसके जवाब में नूरपुर लायंस के लिए कप्तान इमामल उल हक ने सबसे ज्यादा रन बनाते हुए 28 बॉल पर 43 रन ठोके, लेकिन जैसे ही वो आउट हुए टीम बिखरना शुरू हो गई। अंत में वो 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 150 रन ही बना पाए और मैच 12 रनों से गंवा बैठे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार