Phil Salt And Tim David Catch Video: आईपीएल 2025 (IPL 2025) में बीते सोमवार, 7 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से धूल चटाकर जीत हासिल की। इसी बीच फिल साल्ट (Phil Salt) और टिम डेविड (Tim David) ने मिलकर बाउंड्री पर एक बेहद ही बवाल कैच पकड़ा जिसे क्रिकेट फैंस आईपीएल 2025 का अब तक का बेस्ट कैच भी कह रहे हैं।

Advertisement

फिल साल्ट और टिम डेविड का ये कैच मुंबई इंडियंस की इनिंग के आखिरी ओवर में देखने को मिली। MI को ये मैच जीतने के लिए 20वें ओवर से 19 रनों की दरकार थी, जिसकी पहली ही गेंद पर एमआई की टीम ने मिचेल सेंटनर का विकेट खो दिया था। इसके बाद दीपक चाहर मैदान पर आए जिन्होंने क्रुणाल पांड्या की दूसरी ही गेंद पर हवाई शॉट खेलते हुए गेंद को सीधा डीप मिड विकेट की तरफ मारा। यहां पर ही ये करिश्माई कैच देखने को मिला।

Advertisement

दरअसल, दीपक चाहर के बैट से टकराने के बाद ये गेंद हवा में ट्रेवल करते हुए सीधा बाउंड्री की तरफ जा रही थी और इसी बीच फिल साल्ट ने पीछे भागते हुए बाउंड्री के बेहद पास उसे पकड़ लिया। यहां वो अपना बैलेंस खो बैठे, लेकिन वो बाउंड्री के पार गिरते इससे पहले ही उन्होंने वो बॉल अपने साथी टिम डेविड की तरफ फेंक दिया। इस ऑस्ट्रेलियन प्लेयर ने भी अपने साथी को निराश नहीं किया और बाउंड्री के अंदर बेहद आसानी से गेंद पकड़कर ये कैच पूरा कर दिखाया। इस तरह RCB ने आखिरी ओवर में महत्वपूर्ण चार रन बचाए और दीपक चाहर का विकेट भी झटका।

ऐसा रहा मैच का हाल

गौरतलब है कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था जिसके बाद RCB ने विराट कोहली (67 रन), रजत पाटीदार (64 रन), और जितेश शर्मा (नाबाद 40 रन) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 29 बॉल पर 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, वहीं हार्दिक पांड्या ने 15 बॉल पर 42 रन ठोके। हालांकि उन्हें दूसरे खिलाड़ियों का साथ नहीं मिला जिस वज़ह से वो 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 ही जोड़ पाए और ये मैच 12 रनों से गंवा बैठे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार