Rishabh Pant And Kuldeep Yadav Video: IPL 2025 में बीते सोमवार, 24 मार्च को दिल्ली कैपटिल्स (Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच एक बेहद ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जहां मेजबान टीम DC ने आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) की 31 बॉल पर नाबाद 66 रनों की पारी के दम पर LSG को एक विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। इसी बीच मुकाबले के दौरान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के बीच एक मज़ेदार घटना भी देखने को मिली जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये घटना दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के 18वें ओवर में घटी। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ये ओवर रवि बिश्नोई करने आए थे जिनकी दूसरी बॉल पर कुलदीप यादव ने कट शॉट खेला था। यहां वो गेंद को ठीक से मार नहीं पाए थे जिस वज़ह से वो गेंद विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास चली गई।

Advertisement

यहां पर ही मज़ेदार नज़ारा देखने को मिला। गौरतलब है कि अपना शॉट खेलने के बाद कुलदीप यादव बैलेंस खो बैठे थे, हालांकि इसके बावजूद वो लाइन के अंदर ही थे। कुलदीप को बैलेंस खोता देख ऋषभ पंत ने मस्ती की और उन्हें धक्का मारकर स्ट्राइकर एंड की लाइन से बाहर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने मस्ती-मस्ती में स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स भी गिरा दिए। यही वजह है इस घटना का मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि ऋषभ पंत और कुलदीप यादव दोनों ही काफी अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों ने लंबे समय तक साथ में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेला है। इतना ही नहीं, वो टीम इंडिया के लिए भी साथ क्रिकेट खेलते हैं। यही वज़ह है जब भी वो मैदान पर एक दूसरे को आस-पास पाते हैं तो मस्ती जरूर करते हैं।

Advertisement

ऐसा रहा मैच का हाल

IPL 2025 के चौथे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श (72) और निकोलस पूरन (75) की तूफानी पारियों के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसके जवाब में कैपिटल्स के लिए आशुतोष शर्मा ने 31 बॉल पर नाबाद 66 रन, ट्रिस्टन स्टब्स ने 22 बॉल पर 34 रन, विपराज निगम ने 15 बॉल पर 39 रन और अक्षर पटेल ने 11 बॉल पर 22 रनों की पारी खेली और आखिरी में DC ने 19.3 ओवर में 210 रनों का लक्ष्य हासिल करके ये रोमांचक अपने नाम कर लिया। देखें लाइव स्कोर

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार