Rovman Powell Catch: वेस्टइंडीज के अनुभवी खिलाड़ी रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) बल्लेबाज़ी, गेंदबाज़ी और कप्तानी सभी के गुण रखते हैं। वो एक कमाल के फील्डर भी हैं और उन्होंने CPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले (Barbados Tridents vs Jamaica Kingsmen) में ब्रैंडन किंग (Brandon King) का गज़ब का कैच पकड़कर ये साबित किया। रोवमैन पॉवेल के इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
पॉवेल ने एक हाथ से पकड़ा बवाल कैच: ये घटना (पॉवेल कैच) बारबाडोस ट्राइडेंट्स की पारी के पहले ओवर में घटी। जमैका किंग्समेन के लिए हसन खान गेंदबाज़ी कर रहे थे जिन्होंने लगातार डॉट गेंदें डाली और विपक्षी बल्लेबाज़ ब्रैंडन किंग पर दबाव बनाया। इसी बीच उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद ऑफ साइड में शॉर्ट डिलीवर की जिस पर ब्रैंडन किंग कवर की तरफ तेज शॉट मारने की कोशिश में बड़ी गलती कर बैठे।
वो गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए जिसके बाद गेंद हवा में उड़ते हुए सीधा शॉर्ट कवर की तरफ गई। इसी पॉजिशन पर रोवमैन पॉवेल तैनात थे, जिन्होंने चीते जैसी तेजी दिखाई और अपने बाईं ओर कूदते हुए एक हाथ से कैच लपक लिया।ये एक कमाल का कैच था। CPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इसका वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: CPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में जमैका किंग्समेन ने टॉस जीतकर बारबाडोस ट्राइडेंट्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 144 रन बनाए। उनके लिए क्विंटन डी कॉक (49 गेंदों पर 71 रन) और क्रिस ग्रीन (44 गेंदों पर 57 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में जमैका किंग्समेन के लिए माज सदाकत ने तूफानी बैटिंग की और 49 गेंदों पर 112 रनों की शतकीय पारी खेली। इसी के दम पर जमैका की टीम ने 14.1 ओवर में 145 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।