Shubman Gill Family Video: शुभमन गिल (Shubman Gill) की कैप्टेंसी वाली गुजरात टाइटंस टीम (Gujarat Titans) ने बीते शुक्रवार, 29 मई को IPL 2026 के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 7 विकेट से मात देकर टूर्नामेंट के फाइनल का टिकट हासिल किया। गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद मुल्लांपुर के मैदान पर शुभमन गिल और उनकी फैमिली का एक दिल छूने वाला सेलिब्रेशन देखने को मिला जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से शुभमन और उनकी फैमिली का एक वीडियो फैंस के साथ साझा किया है जो कि पूरे 24 सेकंड का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि क्वालीफायर-2 खत्म होने के बाद शुभमन के पिता लखविंदर सिंह गिल और उनकी मां कीरत गिल मुल्लांपुर के मैदान पर आकर अपने बेटे से मुलाकात करते हैं।
यहां शुभमन के पिता दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला के अंदाज़ में जश्न मनाते हुए मैदानी में एंट्री लेते हैं और फिर अपने बेटे को गले लगाते हैं। दूसरी तरफ शुभमन की मां शांत स्वभाव के साथ अपने बेटे के करीब आती हैं और उन्हें चूमकर गले लगाती है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस की जीत के बाद शुभमन के पिता तो बेहद ही ज्यादा खुश होते हैं और मैदान पर झूमने लगते हैं। वो शुभमन और अपनी पत्नी को भी डांस करवाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो दोनों ऐसा नहीं करते हैं। आप ये वीडियो भी नीचे देख सकते हो।
For those by his side through thick and thin
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
No better way to celebrate such big moments! #TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR | @gujarat_titans | @ShubmanGill pic.twitter.com/WM47SRtilM
बताते चलें कि इस बड़े मुकाबले में GT की जीत के सबसे बड़े हीरो खुद कैप्टन शुभमन गिल ही रहे जिन्होंने मुल्लांपुर के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज़ों की कुटाई करके 53 गेंदों पर 15 चौके और 3 छक्के ठोककर 104 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। शुभमन की इसी इनिंग के दम पर गुजरात ने 18.4 ओवर में 215 रनों का लक्ष्य हासिल किया और राजस्थान को हराकर क्वालीफायर-2 जीता।
Shubman Gill parents dancing
— Jeet (@JeetN25) May 30, 2026
- look how his parents is happy after winning .
-His father was his first coach look at his happiness . pic.twitter.com/fJSUfqFPnZ
Also Read: LIVE Cricket Score
अब गुजरात टाइटंस की टक्कर विजेता के खिताब के लिए रविवार, 31 मई को अपने ही होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगी। याद दिला दें कि बेंगलुरु, वहीं टीम है जिसने गुजरात को क्वालीफायर-1 में हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया था। वो मौजूदा समय के चैंपियन भी हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि साल 2026 का IPL टाइटल कौनसी टीम जीतती है।