24 अक्टूबर को दुबई के मैदान पर खेले गए भारत-पाकिस्तान के बड़े मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने कोहली की सेना को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस दौरान टीम के लिए कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों को एक भी विकेट लेने का मौका नहीं दिया।

Advertisement

ये वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली पहली हार है। इस मैच के जीतने के बाद पूरे पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस खुश थे और इस दौरान एक वीडियो वायरल हुए जिसमें टीम के कप्तान बाबर आजम के पिता इस शानदार जीत के बाद भावुक हो गए।

Advertisement

इस वीडियो में और भी पाकिस्तानी फैंस दिख रहे हैं जो बाबर के पिता आजम सिद्दीकी के आसपास खड़े और खुशी के मारे बह रहे उनके आंसुओं को पोंछने की कोशिश कर रहे हैं। कई पाकिस्तानी फैंस इस दौरान उनके गले लगते हुए भी नजर आ रहे हैं।

इस बड़े मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 57 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ऋषभ पंत ने 39 रनों का योगदान दिया।

पाकिस्तानी की ओर से कप्तान बाबर(68*) और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान(79*) ने एक भी विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को धमाकेदार जीत दिलाई।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार