17 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया की टी-20 बिग बैश में शानदार फिल्डिंग के कई नजारे देखने को मिलते हैं। हाल ही में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच हुए सोमवार (16 जनवरी) को हुए मुकाबले में जबरदस्त फिल्डिंग का एक शानदार नमूना देखने को मिला। मैच की पहली पारी के छठे ओवर में माइकल नेसर द्वारा ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई लेंथ डिलिवरी पर मेलबर्न रेनेगेड्स के कप्तान आरोन फिंच ने हवाई शॉट मारा। OMG: धोनी के बदले इस विकेटकीपर को टीम में किया गया शामिल

Advertisement

गेंद एक्स्ट्रा कवर के उपर हवा में चली गई। गेंद को पकड़ने के हिसाब से फिल्डर काफी दूर था जिसके कारण लग रहा था कि फिंच बच जाएंगे। लेकिन बेन लॉफलिन ने पीछे की तरफ दौड़ते हुए हवा में छलांग लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ लिया। जिसे देख मैदान में मौजूद सभी दर्शक हक्के-बक्के रह गए। लॉफलिन की इस शानदार कैच से फिंच 19 रन बनाकर पवेलियन की तरफ चलते बने। रेनेगेड्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जिसमें लॉफलिन ने दो शिकार किए। हालांकि लॉफलिन के इस शानदार प्रदर्शन का फायजा एडिल स्ट्राइकर्स नहीं उठा सके और 6 रन से मुकाबला हार गए। आपको बता दें कि बेन लॉफलिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 वनडे और तीन टी-20 मुकाबले खेले हैं।

Advertisement

आगे क्लिक करके देखें सुपरमैन वाला कैच..

 

यहां देखें वो शानदार कैच..

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार