भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी 2 सितंबर को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का बीते लंबे समय से सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था और अब कुछ ही घंटों बाद यह दोनों ही टीमें मैदान पर एक दूसरे से भिड़त नजर आएगी। इस हाई प्रेशर गेम से पहले भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक दूसरे से प्रैक्टिस सेशन के दौरान मुलाकात करते नजर आए और इसी बीच काफी मस्ती भी हुई। यहां विराट कोहली और हारिस रऊफ भी मिले जिसके दौरान हारिस ने हंसते मुस्कुराते अपना दुखड़ा कोहली को सुनाया।

Advertisement

दरअसल, पिछली बार भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत पिछले टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी। इस मैच में विराट कोहली ने हारिस रऊफ के ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर मैच पलट दिया था। विराट के यह छक्के आज भी हारिस को परेशान कर रहे हैं और अब उन्होंने यह कोहली को भी बता दिया है।

Advertisement

विराट से मुलाकात करते हुए हारिस ने कहा, 'मैं जहां-जहां से गुजरता हूं कोहली-कोहली होता है।' हारिस के मुंह से यह शब्द सुनकर विराट अपनी हंसी नहीं रोक सके और मुस्कुराते नजर आए। इसके बाद कोहली और हारिस ने काफी बातचीत की और 50 ओवर क्रिकेट पर अपना मत रखा। इनके अलावा रोहित शर्मा, बाबर आजम और इमाम उल हक से बातचीत करते नजर आए। वहीं हारिस ने मोहम्मद सिराज के साथ भी गेंदबाजी को लेकर काफी शब्द शेयर किये।

गौरतलब है कि विराट कोहली ने शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी से भी मुलाकात की और मस्ती करते दिखे। बात करें अगर इस मुकाबले की तो पाकिस्तान ने इस बड़े मैच से पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान टीम में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है यानी जिस टीम के साथ वह नेपाल के खिलाफ खेलने उतरते थे वही टीम भारत का भी सामना करती दिखेगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार