एबी डी विलियर्स और विराट कोहली ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली है लेकिन आज तक उनकी टीम को एक मलाल रह गया है कि उनके पास एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं है।

Advertisement

हाल ही में आरसीबी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें टीम के स्टार बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने आरसीबी के टीम द्वारा एक भी ट्रॉफी जीतने पर एक बड़ा बयान दिया है।

Advertisement

डी विलियर्स ने कहा,"हम सभी को ट्रॉफी चाहिए। इसमें कोई सवाल नहीं है। मुझे किसी ना किसी मौके पर ट्रॉफी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो केवल वह ही एक गोल नहीं है।"

डी विलियर्स ने कहा,"मैं ये नहीं कहना चाहता कि मुझे ट्रॉफी नहीं चाहिए। हम यह करना चाहते हैं। लेकिन इसके अलावा जिंदगी में और भी कई चीजें है। हम सबकी जिंदगी पर एक छाप छोड़ने चाहते हैं। जैसे लोग क्रिकेट खेलते हैं, क्रिकेट के बारे में सोचते हैं वो बहुत मायने रखता है।"

इस अफ्रीकी बल्लेबाज ने कहा कि वो सबकी जिंदगी को किसी ना किसी तरह से प्रभावित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये अच्छा होता अगर आरसीबी ट्रॉफी जीत जाती लेकिन जिस तरह से फैंस उनके क्रिकेट का लुत्फ उठाते हैं वो बेहद अहम है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार