Mohammad Rizwan Reaction:  भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (23 फरवरी) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने ग्रुप ए से सेमीफाइनल में अपनी सीट लगभग पक्की कर ली है।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम ने 49.4 ओवर में 241 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 42.3 ओवर में 4 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। 
इस करारी हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने माना कि उन्होंने इस मुकाबले में उनकी टीम ने बहुत सारी गलतियां की है।  

Advertisement

रिजवान ने मैच के बाद कहा, " हमने टॉस जीता, लेकिन हम टॉस का फ़ायदा नहीं उठा सके। उनके (भारत) गेंदबाज़ों ने बहुत अच्छी गेंदबाज़ी की। मैं और साउद शकील, हम इसे गहराई तक ले जाना चाहते थे। शॉट का चयन खराब रहा। उन्होंने हमें दबाव में डाल दिया। जब भी आप हारते हैं, तो आप सभी विभागों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते। हम दबाव बनाना चाहते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। कोहली और गिल ने बहुत अच्छी बल्लेबाज़ी की और खेल को अपने पक्ष में कर लिया। हमें अपनी फ़ील्डिंग में सुधार करने की ज़रूरत है। हमने इस मैच में बहुत सारी ग़लतियाँ कीं।"

बता दें कि इस मुकाबले में रिजवान ने 77 गेंदों में 59.74 की स्ट्राईक रेट से 46 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके जड़े।

गौरतलब है किम पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है और इसके साथ ही मौजूदा चैंपियन की सेमीफाइनल की राह बहुत मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच 27 फरवरी को बांग्लादेश की टीम से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेलना है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार