एविन लुईस (Evin Lewis) और शाई होप (Shai Hope) की शानदार पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने एंटीगुआ में खेले गए दूसरे वनडे में श्रीलंका को 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। श्रीलंका के 273 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज ने 2 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। देखें पूरा स्कोरकार्ड

श्रीलंका की पारी

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरूआत खराब रही औऱ तीन खिलाड़ी 50 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद ओपनर दनुष्का गुनाथिलका ने दिनेश चांदीमल के साथ मिलकर पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। गुनाथिलका ने 96 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 96 रनों की पारी खेली। वहीं चांदीमल ने 98 गेंदों में  3 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 71 रन बनाए।

Advertisement

निचले क्रम में 31 गेंद में 2 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 47 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर वानिंदु हसरंगा ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 273 रन बनाए। 

वेस्टइंडीज के लिए जेसन मोहम्मद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। अल्जारी जोसेफ के खाते में 2, जेसन होल्डर और अकील होसेन ने 1-1 विकेट चटकाया। 

वेस्टइंडीज का पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत शानदार रही और एक बार फिर एविन लुईस और शाई होप की जोड़ी ने कमाल दिखाया। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 37.2 ओवरों में 192 रनों की साझेदारी की। लुईस ने 121 गेंदों में 8 चौकों और 4 छक्कों की बदौलत 103 रन बनाए। उनके साथी ओपनर होप ने 108 गेंद में 6 चौकों की मदद से 84 रनों की पारी खेली।

इसके अलावा नाबाद निकोलस पूरन ने नाबाद 35 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पार कराई। 

Advertisement

श्रीलंका नुवान प्रदीप और दुश्मंथा चमीरा 2-2 और लक्षन संदाकन ने 1 विकेट हासिल किया।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार