दुबई, 20 सितम्बर (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज टीम के लेग स्पिनर सैमुएल बद्री ने कहा है कि उनकी टीम अप्रत्याशित नतीजे देने वाली पाकिस्तानी टीम से सावधान है और उसका सामना करने को तैयार है। दोनों देशों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मैच 23 सितंबर को खेला जाएगा। बुरी खबर: क्रिकेटर इशांत शर्मा को हुई जानलेवा बीमारी

Advertisement

बद्री ने कहा कि पाकिस्तान मजबूत टीम है और अगर वेस्टइंडीज को उनके खिलाफ जीत हासिल करनी है तो उन्हें बेहतर क्रिकेट खेलनी होगी।

Advertisement

बद्री ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "निरंतरता या यह कहें कि इसकी कमी के मामले में पाकिस्तान हमारे बराबर की टीम है।"  IN PICS: क्रिकेटर क्विंटन डि कॉक ने अपने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, वायरल हुई ये खास तस्वीरें

उन्होंने कहा, "एक दिन वह हमारी तरह शानदार प्रदर्शन करते हैं और अगले दिन ऐसा प्रदर्शन होता है जिसमें उनसे काफी कुछ और करने की उम्मीद की जाती है। वह अपने दिन किसी भी टीम को हरा सकते हैं। हम इस चुनौती के प्रति सावधान हैं।" 

इस सीरीज में वेस्टइंडीज के कई अहम खिलाड़ी टीम से बाहर हैं। खासकर वह खिलाड़ी जो टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। बड़ी खबर: भारत के इस क्रिकेटर से नफरत करते हें शाहिद अफरीदी

वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान डैरेन सैमी को हाल ही में कप्तानी के साथ-साथ टीम में जगह से भी हाथ धोना पड़ा था। क्रिस गेल और आंद्रे रसेल भी अलग-अलग कारणों से टीम में नहीं हैं। टीम की कमान कार्लोस ब्राथवेट को सौंपी गई है।

Advertisement

बद्री ने कहा कि यहां तैयारियां अच्छी चल रही हैं और उनका मानना है कि वेस्टइंडीज, पाकिस्तान की चुनौती के लिए तैयार है। 

उन्होंने कहा, "वर्ल्ड कप में जो टीम खेली थी यह उससे अलग टीम है। हमारी टीम में कई नए खिलाड़ी हैं। कुछ खिलाड़ी अपना पदार्पण मैच खेलेंगे।"

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार