सलामी बल्लेबाजों शाई होप (110) और एविन लुइस (65) की शानदार पारियों से वेस्टइंडीज ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में श्रीलंका को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

Advertisement

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दनुष्का गुनाथीकला के 61 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 55 रन और कप्तान दिमुथ करूणारत्ने के 61 गेंदों पर चार चौकों के सहारे 52 रन की बदौलत 49 ओवर में 232 रन बनाए।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए विंडीज ने होप के 133 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 110 रन और लुइस के 90 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 65 रन की पारी से 47 ओवर में दो विकेट पर 236 रन बनाकर मैच जीत लिया। Sri Lanka vs West Indies Scorecard

इससे पहले, श्रीलंका को गुनाथीलाका और करुणारत्ने ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई।

श्रीलंका की पारी में गुनाथीलाका और करुणारत्ने के अलावा आशेन बंडारा ने 60 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 50 रन बनाए जबकि लक्षन संदाकन 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

विंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने दो, जेसन मोहम्मद ने दो, अल्जारी जोसफ ने एक, कप्तान कीरोन पोलार्ड ने एक और फैबियन एलेन ने एक विकेट लिया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज की टीम को लुईस और होप ने मजबूत शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। होप ने इसके साथ अपने करियर का 10वां वनडे शतक पूरा किया।

विंडीज की पारी में डेरेन ब्रावो 47 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 37 और जेसन 13 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से दुष्मंता चमीरा ने दो विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार