मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन के बाद भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए और उनसे पत्रकारों ने कई सवाल पूछे और इस दौरान करुण नायर से जुड़ा भी एक सवाल था। चौथे टेस्ट मैच से पहले गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वो नायर को बैक करेंगे लेकिन इस अहम मैच से उन्हें बाहर करके साईं सुदर्शन को मौका दिया गया।

Advertisement

सुदर्शन ने पहली पारी में तो अर्द्धशतक लगाया लेकिन दूसरी पारी में वो पहली बॉल पर बिना खाता खोले आउट हो गए। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत के बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक से एक पत्रकार ने नायर को बाहर करने के फैसले के बारे में पूछा जिसका कोटक के पास जवाब नहीं था और उन्होंने गिल और गंभीर के पाले में गेंद फेंक दी।

Advertisement

कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'चयन मायने रखता है, कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल इस बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन इस बारे में बात करना सही नहीं होगा। जब गिल ने कहा कि हम करुण का समर्थन करेंगे, तो उनका मतलब एक बल्लेबाज के तौर पर उनका समर्थन करना था। उन्होंने बुरा प्रदर्शन नहीं किया, अच्छी शुरुआत की।’ 

नायर ने अब तक सीरीज़ की छह पारियों में 131 रन बनाए हैं, जिनमें से 111 रन उन्होंने तीसरे नंबर पर खेलते हुए बनाए हैं। अगर नायर को केनिंग्टन ओवल में होने वाले सीरीज़ के आखिरी मैच में मौका नहीं मिलता है और सुदर्शन को ही मौका दिया जाता है, तो उनका भारतीय करियर खत्म हो सकता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया नायर को आखिरी मैच में मौका देती है या नहीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो, पांचवें दिन मेहमान टीम अभी भी 137 रन पीछे है और उनके पास आठ विकेट शेष हैं। गिल और राहुल दोनों अपने-अपने शतक की ओर बढ़ रहे हैं और दोनों के लिए दूसरी नई गेंद तक टिके रहना ज़रूरी होगा। ऐसे में ये पांचवां दिन काफी अहम होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार