आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मैच में भारत ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अर्धशतकीय पारी की मदद से पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। ये भारत की पाकिस्तान के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में 8वीं जीत है। वनडे वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान का खाता खुलना बाकी है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी पाकिस्तानी टीम 42.5 ओवरों में 191 रन के स्कोर पर ढेर हो गयी। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान बाबर आजम ने बनाये। उन्होंने 58 गेंद में 7 चौको की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मोहममद रिजवान ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौको की मदद से 49 रन की पारी खेली। इन दोनों ने 82 (103) रन की अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। 

Advertisement

वहीं इमाम-उल-हक ने 38 गेंद में 6 चौको की मदद से 36 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा को मिले। पाकिस्तान का एक समय स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 155 रन था, लेकिन टीम ने  आखिरी 8 विकेट सिर्फ 36 रन के अंदर खो दिए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने यह मैच 30.3 ओवर में 192 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाये। उन्होंने 63 गेंद में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 86 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने और रोहित शर्मा ने तीसरे विकेट के लिए 77 (71) रन की साझेदारी की। रोहित ने विराट कोहली (18 गेंद में 16) के साथ दूसरे विकेट के लिए 56 (42) रन जोड़े। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट शाहीन अफरीदी ने और एक विकेट हसन अली को मिला। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: Live Score

Advertisement

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ।  लिए 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार