आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 24वें मैच में मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) ने नीदरलैंड के साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट (Sybrand Engelbrecht) को डेविड वॉर्नर (David Warner) के हाथों कैच आउट करवाया। हवा में उछलते हुए वॉर्नर ने जिस तरह का कैच पकड़ा वो शानदार है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल और डेविड वॉर्नर के शतकों की मदद से 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 399 रन का स्कोर खड़ा किया। 

Advertisement

पारी का 14वां ओवर करने आये मिचेल मार्श ने दूसरी गेंद साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट को शॉर्ट और आउटसाइड ऑफ पर डाली। एंगेलब्रेक्ट ने इस पर पुल शॉट खेला। वहीं डीप स्क्वायर लेग पर खड़े डेविड वॉर्नर ने सही समय में हवा में उछलते हुए दोनों हाथों से एक शानदार कैच पकड़ा। एंगेलब्रेक्ट 21 गेंद में एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हो गए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 399 का स्कोर खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन ग्लेन मैक्सवेल ने बनाये। उन्होंने 44 गेंदों में 9 चौको और 8 छक्कों की मदद से 106 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने 40 गेंद में शतक जड़ दिया। ये वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक है। डेविड वॉर्नर ने 93 गेंद में 11 चौको और 3 छक्कों की मदद से 104 रन की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 71(68)और मार्नस लाबुशेन ने 62(47) रन की अर्धशतकीय पारियां खेली। 

वॉर्नर और स्मिथ ने 132 (118) रन की साझेदारी की। मैक्सवेल और कप्तान पैट कमिंस ने 103 (44) रन की साझेदारी की। मैक्सवेल का योगदान 91 और कमिंस का 8 रन का रहा। लाबुशेन और वॉर्नर ने 84 (76) रन जोड़े। नीदरलैंड की तरफ से लोगान वैन बीक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। 

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, एडम ज़ाम्पा। 

Also Read: Live Score

Advertisement

 नीदरलैंड की प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार