वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के 17वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) और एलिस कैप्सी (Alice Capsey) की शानदार पारियों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 1 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ दिल्ली मुंबई के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गयी। आरसीबी की तरफ से ऋचा ने अर्धशतकीय पारी खेली थी लेकिन वो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। 

Advertisement

आरसीबी को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 17 रन चाहिए थे और दिल्ली के लिए आखिरी ओवर करने जेस जोनासेन आयी। ऋचा ने उनके ओवर में 6 0 W1 2 6 सहित 15 रन बना लिए थे। आरसीबी को आखिरी गेंद पर 2 रन पर चाहिए थे लेकिन वो रन आउट हो गयी। हार के बाद वो काफी निराश दिखाई दी। अगर वो रन लेने के बीच में थोड़ा झिझकी अगर वो तेज बिना झिझकती नहीं तो एक रन हो जाता और मैच सुपर ओवर में जाता। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 58(36) रन जेमिमा रोड्रिग्स के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया। उनके अलावा एलिस कैप्सी ने 48(32) रन की पारी खेली। कैप्सी ने अपनी इस पारी में 8 चौके जड़े। जेमिमा और एलिस ने तीसरे विकेट के लिए 97 (62) रन की साझेदारी निभाई। 

कप्तान मेग लैनिंग ने 26 गेंद में 5 चौको की मदद से 29 रन बनाये। शेफाली वर्मा ने 18 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन का योगदान दिया। लैनिंग और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 54 (38) रन जोडते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। श्रेयंका पाटिल ने आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किये। आशा सोभना एक विकेट लेने में सफल रही। 

बैंगलोर लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 180 रन ही बना सकी। बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा रन ऋचा घोष ने बनाये। उन्होंने 29 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। एलिस पेरी ने 32 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन की पारी खेली। सोफी मोलिनेक्स ने 30 गेंद में 5 चौको की मदद से 33 रन की पारी खेली। 
पेरी और मोलिनेक्स ने दूसरे विकेट के लिए 80 (57) रन की साझेदारी निभाई। सोफी डिवाइन ने 16 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रन बनाये। दिल्ली की तरफ से एक-एक विकेट शिखा पांडे, मारिजाने कैप और अरुंधति रेड्डी को मिला। 

दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजाने कैप, जेस जोनासेन, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, राधा यादव, तितास साधु। 

Advertisement

Also Read: Live Score

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दिशा कसाट, जॉर्जिया वेयरहैम, सोफी मोलिनेक्स, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार