वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के अर्धशतकों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई को आखिरी गेंद पर जीतने के लिए 5 रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर आयी डेब्यूटेंट सजाना सजीवन ने इस मैच की अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाते हुए टीम को जीत दिलवा दी। सजाना ने दिल्ली की बल्लेबाजी के दौरान एलिस कैप्सी का कैच छोड़ा था और इसके बाद उनकी ही गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 171 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस कैप्सी ने बनाये। उन्होंने 53 गेंद में 8 चौको और 3 छक्कों की मदद से 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स के बल्ले से 24 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 42 रन निकले। कैप्सी और जेमिमा ने तीसरे विकेट के लिए 74 (40) रन की साझेदारी निभाई। कप्तान मेग लैनिंग ने 25 गेंद में 3 चौको और एक छक्के की मदद से 31 रन का योगदान दिया। लैनिंग और कैप्सी ने दूसरे विकेट के लिए 64 (51) रन जोड़े। मारिज़ैन कैप ने 9 गेंद में 3 चौको की मदद से 16 रन बनाये। मुंबई की तरफ से नट साइवर-ब्रंट और अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए। शबनीम इस्माइल को एक विकेट मिला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने मैच को 20 ओवर में 6 विकेट खोकर और 173 रन बनाकर जीत लिया। यास्तिका ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 57(45) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। हरमनप्रीत ने 34 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

भाटिया और हरमनप्रीत ने तीसरे विकेट के लिए 56 (45) रन की साझेदारी निभाई। साइवर-ब्रंट ने 17 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन का योगदान दिया। भाटिया और साइवर-ब्रंट ने दूसरे विकेट के लिए 50 (35) रन की साझेदारी निभाई। अमेलिया ने 18 गेंद में 3 चौको की मदद से 24 रन बनाये। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अरुंधति रेड्डी और  एलिस कैप्सी ने लिए। 

दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिज़ैन कैप, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे। 

Also Read: Live Score

Advertisement

मुंबई इंडियंस वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: हेले मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजाना सजीवन, पूजा वस्त्राकर, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, सायका इशाक। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार