वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) और श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। बैंगलोर की मेंस फ्रेंचाइजी ने 16 साल के आईपीएल इतिहास में एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। हालांकि आरसीबी की वूमेंस टीम ने दूसरे सीजन में ही खिताब जीतकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा दिया। RCB पहली बार चैंपियन बना है। फाइनल में दिल्ली की टीम का एक समय स्कोर 7 ओवर में बिना विकेट खोये 64 रन था। इसके बाद दिल्ली ने सभी 10 विकेट 49 रन बनाकर खो दिए। दिल्ली की एक बार फिर रनरअप रही। WPL 2023 में खेले गए लीग के पहले सीजन के फाइनल में उन्हें मुंबई इंडियंस ने हराया था। 

Advertisement

WPL 2024 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी  करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 18.3 ओवर में 113 के स्कोर पर सिमट गयी। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 44(27) रन शेफाली वर्मा ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। कप्तान मेग लैनिंग ने 23 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन का योगदान दिया। शेफाली और लैनिंग ने पहले विकेट के लिए 64 (43) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। हालांकि अन्य कोई बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं सका। श्रेयंका पाटिल ने आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। 3 विकेट सोफी मोलिनेक्स ने अपने नाम किये। 2 विकेट आशा शोभना ने चटकाए। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाइनल मैच को 19.3 ओवर में 2 विकेट खोकर और 115 रन बनाकर जीत लिया। बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस पेरी ने बनाये। उन्होंने 37 गेंद में 4 चौको की मदद से 35* रन की पारी खेली। सोफी डिवाइन ने 27 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली। कप्तान स्मृति मंधाना ने 39 गेंद में 3 चौको की मदद से 31 रन की पारी खेली। डिवाइन और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 49(49) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। ऋचा घोष ने 14 गेंद में 2 चौको की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रही। दिल्ली की तरफ से एक-एक विकेट शिखा पांडे और मिन्नू मणि को मिला। 

दिल्ली कैपिटल्स वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजाने कैप, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि। 

Also Read: Live Score

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वूमेंस की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिस पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहैम, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, दिशा कसाट, रेणुका ठाकुर सिंह। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार