आईपीएल 2023 के 13वें मुकाबले में रिंकू सिंह की करिश्माई पारी के चलते केकेआर ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हरा दिया। इस मैच के आखिरी ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को 29 रन की जरूरत थी लेकिन रिंकू सिंह ने लगातार पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस पारी के बाद रिंकू तो दुनिया के लिए हीरो बन गए लेकिन पांच छक्के लुटाने वाले यश दयाल सोशल मीडिया पर विलेन बन गए हैं।

Advertisement

यश दयाल ने इस मैच में चार ओवरों में 69 रन लुटाए और आखिरी ओवर में 5 छक्के देकर अपनी टीम की हार का कारण बन गए। हालांकि, आपको ये भी बता दें कि इस मैच का विलेन बनने से पहले यश दयाल ने एक कमाल का कैच भी पकड़ा था और मैच के आखिरी ओवर से पहले वो अपनी टीम के लिए हीरो से कम नहीं थे।

Advertisement

यश दयाल ने ये असंभव कैच लपककर केकेआर के सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज़ को पवेलियन की राह दिखाई। यश दयाल का ये कैच तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिला जब मोहम्मद शमी की शॉट बॉल पर गुरबाज ने हवाई शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बल्ले और गेंद का संपर्क अच्छे से नहीं हुआ जिसके चलते गेंद  30 यार्ड सर्कल में ही हवा में रही।

इस कैच को पकड़ने के लिए विकेटकीपर श्रीकर भरत और यश दयाल दोनों ही दौड़ पड़े और दोनों टकरा गए। इस दौरान विकेटकीपर ने तो कैच मिस कर दिया लेकिन यश दयाल ने टक्कर के बावजूद इस कैच को नहीं छोड़ा और इस तरह गुरबाज की पारी का अंत हो गया। हालांकि, ये मैच पूरी दुनिया के लिए एक सबसे बड़ा उदाहरण है कि कैसे क्रिकेट का खेल आपको पल में हीरो से विलेन बना देता है। ऐसा ही कुछ यश दयाल के साथ देखने को मिला।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार