इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। आईपीएल 2023 में हिटमैन मुंबई इंडियंस के लिए 16 मैचों में सिर्फ 20.75 की औसत से सिर्फ 332 रन ही बना सके। इस सीजन भारतीय युवाओं ने काफी प्रभावित किया है, ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो भविष्य में भारतीय टीम में रोहित शर्मा को रिप्लेस करके टी20 टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)

Advertisement

21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में अपना आक्रमक रूप दिखाया। राजस्थान रॉयल्स के लिए जायसवाल ने 14 मैचों में 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से कुल 625 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े। क्रिकेट से जुड़े कई दिग्गजों का मानना है कि यशस्वी आगामी समय में भारतीय टीम का हिस्सा बन सकते है। बाएं हाथ का यह खिलाड़ी सलामी बल्लेबाज़ हैं ऐसे में वह हिटमैन को भी रिप्लेस कर सकते हैं।

शुभमन गिल (Shubman Gill)

आईपीएल 2023 में शुभमन गिल ने रनों का अंबार लगाया है। गिल को भारतीय क्रिकेट टीम का फ्यूचर माना जाता है। इस सीजन वह 800 से ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर चुके हैं। गिल को बीते समय में अपनी स्ट्राइक रेट के कारण काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब वह अपनी कमजोरी को भी ताकत में बदल चुके हैं।

ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि शुभमन गिल रोहित शर्मा को भविष्य में रिप्लेस कर सकते हैं। बता दें कि इंटरनेशनल लेवल पर गिल एक टी20 शतक भी ठोक चुके हैं।

Advertisement

तिलक वर्मा (Tilak Varma)

मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर बैटर तिलक वर्मा ने अपनी आक्रमक बल्लेबाज़ी से सभी को प्रभावित किया। रोहित शर्मा यह मान चुके हैं कि तिलक भविष्य में मुंबई इंडियंस और भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा ने एमआई के लिए 11 मैचों में 42.88 की औसत और 164.11 की स्ट्राइक रेट से कुल 343 रन बनाए। यही वजह है हमने तिलक वर्मा को भी इस लिस्ट का हिस्सा बनाया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार