भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद श्रेयस अय्यर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच उनसे जुड़ा एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, भारत की टी20 टीम का नया कप्तान बनने के एक दिन बाद श्रेयस अय्यर मुंबई में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में बॉक्स क्रिकेट का भी आयोजन किया गया, जहां अय्यर ने कुछ युवा प्रशंसकों के साथ क्रिकेट खेला। इसी दौरान यह मजेदार पल देखने को मिला।

Advertisement

बल्लेबाजी कर रहे श्रेयस अय्यर ने एक बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन सामने गेंदबाजी कर रही एक छोटी बच्ची ने उन्हें पूरी तरह चकमा दे दिया। गेंद उनके बल्ले को पार करते हुए सीधे स्टंप्स से जा टकराई और श्रेयस क्लीन बोल्ड हो गए।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से भी ज्यादा चर्चा बच्ची के रिएक्शन की हो रही है। जैसे ही उसे एहसास हुआ कि उसने भारतीय टी20 कप्तान को बोल्ड कर दिया है, वह हैरान रह गई। उसने अपने दोनों हाथ मुंह पर रख लिए और खुशी व अविश्वास से भरा उसका रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। यही पल अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

VIDEO:

गौरतलब है कि हाल ही में बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को भारत की टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया है। वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 में भी टीम इंडिया की कमान संभालेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

हालांकि श्रेयस ने दिसंबर 2023 के बाद भारत के लिए कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, लेकिन आईपीएल में उनकी शानदार कप्तानी ने चयनकर्ताओं का भरोसा जीत लिया। उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल चैंपियन बनाया था, जबकि 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया। वहीं आईपीएल 2026 में उन्होंने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 498 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार