23 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कोलकाता वनडे में भले ही भारत की टीम को 15 रन से हार का सामना करना पड़ा लेकिन कोहली की कप्तानी में भारत की टीम ने पहली वनडे सीरीज पर कब्जा जमा लिया। टी- 20 सीरीज से भारतीय टीम से बाहर हुए अश्विन और जडेजा, अमित मिश्रा की वापसी

Advertisement

भारत के तरफ से केदार जाधव और पांड्या ने अंत तक लड़ाई लड़ी लेकिन आखिरी ओवर में केदार जाधव के आउट होने से भारत को हार का स्वाद चखना पड़ा। कोलकाता वनडे युवराज सिंह (45)  रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि दूसरे वनडे मे युवराज सिंह ने शानदार 150 रन बनाए थे ऐसे में क्रिकेट फैन्स युवी से कोलकाता में भी बड़ी पारी की उम्मीद लगाए हुए थे।

Advertisement

हालांकि युवराज ने अपने बल्ले से कमाल का खेल दिखाया लेकिन मैच में युवी के साथ एक बड़ा हादसा लाइव मैच के दौरान हुआ जिससे कोहली भी सहम गए थे।

आगे क्लिक करके देखें जब लाइव मैच में युवी के साथ हुआ हादसा, कोहली भी सहम गए VIDEO

 

हुआ ये कि भारत की पारी के 9वें ओवर में इंग्लैंड गेंदबाज जेक बॉल की एक खतरनाक बाउंसर को युवी खेलने से चुक गए और गेंद उनकी छाती पर जा लगी। गेंद लगते ही युवराज दर्द से कराहने लगे। उस वक्त कोहली भी नॉन स्ट्राइक पर बल्लेबाजी कर रहे थे। जैसे ही युवी को कोहली ने कराहते देखा तो एक समय के लिए विराट भी युवी के दर्द को देखकर सहम से गए थे।

इसके बाद कोहली ने युवराज के पास जाकर उनका हाल – चाल पुछा…।आपको बता दें कि लगभग 3 साल के लंबे गैप के बाद युवराज सिंह वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं ऐसे में क्रिकेट फैन्स युवी की बल्लेबाजी देखकर काफी खुश हो रहे हैं। भारत और पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में होगी आमने- सामने

Advertisement

वीडियो

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार