रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के गेंदबाज युजवेंद्र चहल बेशक टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में नहीं हैं लेकिन जिस तरह की शानदार फॉर्म में वो हैं उन्हें भारतीय टीम में शामिल किए जाने की मांग भी उठने लगी है। वहीं, सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले चहल एक बार फिर से चर्चा का केंद्र बन चुके हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर चहल और उनकी कोरियोग्राफर पत्नी धनश्री वर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इन दोनों को एक लोकप्रिय पंजाबी गीत पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। ये पंजाबी गाना हार्डी संधू ने गाया है जो कि फैंस को आज भी मंत्रमुग्ध कर देता है।

Advertisement

इस वीडियो को धनश्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। ये जोड़ी हिट पंजाबी नंबर 'क्या बात ऐ' पर थिरकते हुए देखे जा सकते हैं। आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने पिछले साल 22 दिसंबर को शादी की थी।

दिलचस्प बात यह है कि क्रिकेट स्टार लॉकडाउन के दौरान डांस सीखना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए धनश्री से संपर्क किया था। एक स्टूडेंट और टीचर का रिश्ता यहां से शुरू हुआ और ये कब प्यार में बदल गया किसी को भी पता नहीं चला।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार